रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन के पुरानी RPF के समीप ट्रेन की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
रफीगंज रेलवे स्टेशन के आर पी एफ पुरानी बैरक के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार अपराह्न 2:30 में मिली जानकारी के अनुसार उनकी इलाज के दौरान गया मगध मेडिकल में मौत हो गई। शव पुलिस पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।