सिराथू: गुलामीपुर अटसराय हाईवे किनारे से पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
सैनी इलाके के गुलामीपुर अट्सराय हाइवे किनारे से पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राम विशाल सझिया गाँव थाना चरवा का रहने वाला है।पुलिस ने इसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।कोखराज थाना में इसपर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है।गुरुवार को पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।