सिराथू: मेड़ीपुर में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सैनी थाना इलाके के कनवार के मजरा मेडीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर एक किशोर की तालाब में डूब कर मौत हो गई है।मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची अझुवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि गांव के रहने वाले चिरौंजी लाल का बेटा आशीष के पेट में दर्द उठी थी।वह तालाब गया था जिसका पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई है।