बिंदकी: खजुहा कस्बे में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के मां पंथेश्वरी देवी धाम परिसर में शनिवार की देर शाम 7 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत अनुशासित तथा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित बनाने पर बल दिया गया। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कार्यक्रम प्रत्येक मंडल में चल रहे है।