पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली और यूपी में बिहार के लोगों की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
Purnea East, Purnia | May 2, 2026
पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा दिल्ली में बिहारी नवयुवक पांडव की हत्या एवं उत्तर प्रदेश में किशनगंज निवासी तोशिफ़ की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को दोपहर के लगभग 3 बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य के नेतृत्व में अंबेडकर सेवा सदन से आर.एन. साव चौक तक मार्च निकाला गया.