कुम्हेर: कुम्हेर में सौंख रोड़ स्थित पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज
कुम्हेर सौंख रोड़ स्थित बिजली घर के सामने अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा हाथ की उंगली तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, समाज के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और जांच कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है