नावकोठी: नावकोठी के खतियानी कब्रिस्तान के मालिकाना हक के विवाद को सुलझाने की जगी उम्मी, सामाजिक स्तर पर पहल हुआ शुरू
नावकोठी काली स्थान प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में कब्रिस्तान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच जारी विवाद को सुलझाने का सामाजिक स्तर पर पहल शुरू किया गया है। स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार के देखरेख में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कब्रिस्तान को सरकारी अमीन रखकर पैमाइश करने तथा विवाद को सुलझाने का निर्णय लिया गया।