सरधना: मजदूर की बेटी अदीबा मिर्ज़ा ने 95.68% अंकों के साथ मेरठ जिले में टॉप कर रचा इतिहास, सेंट जोसेफ की छात्रा हैं अदीबा
सरधना नगर के संत जोज़फ गर्ल्स इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा कार पेंटर की बेटी अदीबा मिर्ज़ा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 95.68% अंक प्राप्त कर मेरठ जिले में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।अदीबा की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन साफ झलकती है।