नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, 3 हजार वसूला जुर्माना
नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में और कर निरीक्षक के साथ लहरतारा और बौलिया क्षेत्र में गृह कर बकायेदारों के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए 01 दुकान को सील कर दिया गया वहीं रू. 1,00,000/- गृह कर वसूला गया।