केवटी रनवे: दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के दड़िमा चौक के समीप पीकप वैन व टेम्पो की हुई टक्कर, बाल बाल बचे यात्री।
आसपास के लोगों ने दौड़कर टेम्पो को सीधा किया। टेम्पो पर सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस व 112 नम्बर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों वाहन एक दुसरे के विपरीत दिशा से आ रहा था। इसीक्रम में दोनों वाहन आपस में टकरा गया।