केवटी रनवे: दरभंगा जयनगर 527 बी के खिरमा चौक के समीप अज्ञात ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की हुई मौत।
मृतक जलवारा गांव निवासी मो. शमीम का पुत्र मो. शहनवाज - 20 वर्ष का है। सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह खिरमा पेट्रोल पंप के तरफ से बुलेट बाइक लेकर आ रहा था। इसी क्रम में ट्रक उसे कुचलते हुए भाग गया।