केवटी रनवे: हाजीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि हाजीपुर गांव निवासी राम बाबू मंडल को मारपीट मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गांव के हीं फेकन मंडल ने थाना में आवेदन देकर राम बाबू मंडल सहित चार लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।