केवटी रनवे: दुधिया गांव के समीप से पुलिस ने भगाई गई नाबालिग लड़की के साथ अपहर्ता को किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि अपहर्ता बरही गांव निवासी मो. अकबर नदाफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं लड़की के मेडिकल जांच व 164 के ब्यान की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस मामले में लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर अपने नबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।