केवटी रनवे: अंचल कार्यालय में सीओ ने मृतकों के परिजनों को प्रदान की सहायता राशि
पाराडीह गांव निवासी नव्या कुमारी की मृत्यु डूबने से हो गई थी। जिसे सीओ के द्वारा मृतक के माता विमला देवी को अनुग्रह राशि ₹4 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान पिण्डारुच गांव में हुई अग्निकांड में कविता देवी एवं छठीया देवी को अग्निकांड में हुई छति के कारण 20-20 हजार रुपए का अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।