चाईबासा। चाईबासा–चक्रधरपुर एन एच 75ई मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती बस से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना एनएच-75 ई पर पुटिदाफार्म के समीप की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर की चुनमुन बस शाम करीब 5 बजे चाईबासा से सवारियों को लेकर चक्रधरपुर की ओर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।