अम्बाला: मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास अज्ञात बाइक चालक ने सामने से दूसरे बाइक चालक को मारी टक्कर, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 अंबाला शहर से वापिस अपने गांव बतौली लौट रहे बाइक सवार को सामने से आकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास दूसरे बाइक चालक ने टक्कर दे मारी। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर अब शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।