अम्बाला: अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान।
Ambala, Ambala | Mar 27, 2024 कृष्णा दीदी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आज दयाल बाग सेंटर से आरंभ हो पन्ना कॉटेज ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र होते गीता गोपाल चोक से होते सब्ज़ी मंडी राजयोग केंद्र होते हुए रामबाग में एक भव्य अंतिम यात्रा द्वारा ले जाया गया। इस अंतिम यात्रा में अनेकों शहर वासियों ने शिरकत करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज शामिल रहे।