झुंझुनू: यातायात प्रभारी झुंझुनू के नेतृत्व में ओवरलोड डंपरों पर की गई कार्रवाई, 5 डंपर चालकों का काटा चालान
झुंझुनू यातायात प्रभारी हरफूल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम 4:00 बजे के आसपास झुंझुनू के भालू राम मूर्ति के पास ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की गई,यातायात प्रभारी हरफूल सिंह ने बताया कि लंबे समय से ओवरलोड डंपरों की और डंपर चालको द्वारा नियमों का पालन नहीं करने की शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर पांच डंंपरो पर कार्रवाई की गई है