पुष्पराजगढ़: अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹67 हज़ार की मदिरा ज़ब्त
वृत्त राजेंद्रग्राम अंतर्गत ग्राम पोंड़की में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के संग्रहण पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि बंजारा के मकान से 12 बोतल बियर, 341 पाव देशी शराब तथा विदेशी मदिरा बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) व 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त मदिरा की कुल कीमत 67,215