चूरू: चूरू में जनगणना 2027 के पहले चरण ने पकड़ी रफ्तार, प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी
Churu, Churu | May 17, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार जिले में जनगणना—2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान के तहत रविवार को गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों ने घर—घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र