बीकानेर: जल संरक्षण के लिए जिला परिषद कार्यालय में सीएसआर कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर में वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान एवं कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उद्यमियों, व्यापार संघ प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 25 मई से 5 जून तक