चूरू: राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में संविधान दिवस पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Churu, Churu | Nov 26, 2024 संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सूचना जनसंपर्क विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राजकीय विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि हमारा संविधान कितना महत्वपूर्ण है यह इस प्रदर्शनी के माध्यम से जाना जा सकेगा।