गुना नगर: राधा कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से इनकार करने पर कोतवाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। 30 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 4 फरवरी 2026 को मृतक रिया रघुवंशी ने राधा कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने जांच में पाया कि युवती की दोस्ती पटेल नगर निवासी आकाश रघुवंशी से थी, जिसने शादी से मना कर दिया था। युवती के आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में आकाश रघुवंशी को बीती रोज गिरफ्तार कर जेल भेजा है।