इंद्रावती का बढ़ा जलस्तर, मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री।
जगदलपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नए पुल पर खड़े होकर इंद्रावती नदी के बाढ़ हालात का प्रत्यक्ष जायजा लिया।
जलमग्न इलाकों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जलस्तर, बहाव और बाढ़ के फैलाव की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने प्रभावितों तक राहत सामग्री, बचाव कार्य और स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जलस्तर की लगातार निगरानी रखने को कहा।
18 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 28, 2026