संकट की घड़ी में राहत और सहयोग का सिलसिला जारी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
शिविर में रह रहे 795 प्रभावितों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य जांच और दवाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों वाले 10 बाढ़ पीड़ितों को 13 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए।
साथ ही, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की ओर से राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग भी जारी है।
8 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 28, 2026