मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतिका पाठक और सचिव राजकुमार गौड़ ने जिला जेल पन्ना का निरीक्षण कर बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। कैदियों को जमानत पर रिहाई की समय-सीमा, निशुल्क कानूनी सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया और अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उन्हें अनुशासन बनाए रखने और व्यवहार में सुधार लाने के लिए प्रेरित भी किया गया।