कासगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढोलना पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोर को 12 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
थाना ढोलना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोर गौरव को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। गौरव अपने बाबा की डांट-फटकार से नाराज होकर गांव के नरेंद्र कुमार के साथ काम की तलाश में झांसी जाने के लिए निकल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और लोकेशन से किशोर को बरामद किया।