सिवनी मालवा: FIR दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता सड़क पर लेटा, नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर किया हंगामा
सिवनी मालवा में बुधवार शाम 7 बजे एक शिकायतकर्ता एफआईआर दर्ज न होने से नाराज होकर सड़क पर कपड़े उतारकर नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर लेट गया। जिसके चलते से रास्ते पर अफरा-तफरी फैल गई और करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नागेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत करता को समझाइश देकर सड़क से हटाया और स्थिति को सामान्य कराया।