बक्सर: बक्सर में 55वां सिया पिया मिलन महोत्सव संपन्न, विधि-विधान से हुआ श्री राम का सीता से विवाह
Buxar, Buxar | Dec 7, 2024 जिले में 55 वर्षो से चली आ रही परम्परा सिया पिया मिलन महोत्सव भगवान श्री सीताराम विवाह के साथ सम्पन्न हो गया। शुक्रवार शनिवार की रात 2 बजे तक बक्सर के नया बाजार स्थित आश्रम श्री सीताराम विवाह महोत्सव देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं और संत महात्माओं की भीड़ जुटी थी।द्वारपूजा के साथ आरम्भ हुए विवाह समारोह में दर्जनों महिलायें सजधज कर द्वारपूजन के लिए तैयार रही।