बक्सर: समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार का किया आयोजन, 24 मामलों की हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Dec 6, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को उप विकास आयुक्त बक्सर डॉक्टर महेंद्र पॉल के नेतृत्व में आम जनता दरबार का आयोजन अपराह्न 3:00 बजे किया गया. जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में की गई. आम जनता से मुलाकात के क्रम में कुल 24 आवेदनों पर उप विकास आयुक्त के द्वारा सुनवाई किया गया.