बक्सर: जिला कल्याण पदाधिकारी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे थे
Buxar, Buxar | Dec 6, 2024 जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर अरविंद कुमार द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संचालित कला भवन बक्सर के पास अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निरीक्षण शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे में किया गया। छात्रावास में 100 लड़के नामांकित हैं।निरीक्षण के क्रम में सभी छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते पाए गए।