अनूपपुर: उमरिया में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, अनूपपुर जिले के लीला गांव के सरपंच समेत 4 की मौत
उमरिया जिले के नेशनल हाईवे-43 पर गुरुवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से अर्टिगा कार टकराने से अनूपपुर जिले के लीला गांव के सरपंच, उनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल हुई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस के अनुसार, लीला गांव का परिवार चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहा था।