समाजसेवी युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर की अपील ने जीता लोगों का दिल
छोटी उम्र में बड़ा दिल और समाज के प्रति सेवा का जज्बा—दर्शन सिंह गुर्जर की अपील इन दिनों चर्चा में है।
उन्होंने हबीबपुर-मोतीपुरा दोनों बस्तियों के पंच-पटेलों और देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा भाई और बेटे की तरह जनता की सेवा में खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार सरपंच की सीट एससी रैगर समाज के लिए आरक्षित हुई है। दोनों बस्तियां आपसी सहमति से योग्य व्यक्ति को सरपंच चुनें। जनता जो निर्णय करेगी, मैं उस निर्णय के साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों गांवों से जो भी व्यक्ति डायरेक्टर या जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता है, वह मजबूती से टिकट की मांग करे और चुनाव लड़े। तन-मन-धन से सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा।
सेवा, सम्मान और साथ—यही दर्शन सिंह गुर्जर की अपील का संदेश है।