आंवला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमठेना में गुरुवार को दोपहर चार बजे पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया। केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वैदिक मंत्रों के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।