पुरैनी: पुरैनी में गुरु ने मर्यादा कलंकित की, 6 वर्षीय छात्रा के साथ की छेड़छाड़
शनिवार को स्कूल अवधि में ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोयला टोला के एक शिक्षक ने विद्यालय में ही नामांकित 6 वर्षीय एक बच्ची को बहला फुसला कर एक अलग कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची किसी तरह हल्ला कर वहां से भागी। सोमवार को परिजनों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।