नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया
नौगांवा सादात क्षेत्र में पुलिस ने 'मिशन शक्ति फेज-5' अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया है। इस पहल के अंतर्गत, अव्वलपुर क्षेत्र में शिक्षा से वंचित 13 बच्चों को चिन्हित कर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊद सराय में उनका विधिवत प्रवेश कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।