अजीतमल: गढ़ा आजादनगर निवासी महिला ने मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा आजादनगर निवासी सपना देवी पत्नी अमित कुमार ने बताया कि उनके द्वारा मजदूरी के पैसे मांगे गए थे। इस पर दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति को भी नहीं बख्शा। पीड़िता पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता के अनुसार उसके पति मजदूरी का