मानपुर: थाना इंदवार अंतर्गत भोलगढ घाट मे दर्दनाक हादसा,नहाने गए 3 किशोर पानी में डूबे,14 वर्षीय किशोर लापता,दो को सुरक्षित बचाया
Manpur, Umaria | Jun 5, 2026 थाना इंदवार अंतर्गत सोन नदी भोलगढ घाट मे नहाने गए तीन किशोर अचानक गहरे पानी मे डूबने लगे।घटना के दौरान मौजूद स्थानीय नाविको एवं ग्रामीणो की तत्परता से दो किशोरो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जबकि एक किशोर पानी मे लापता हो गया।लापता किशोर की पहचान आलोक द्विवेदी पिता पंकज द्विवेदी (उम्र 14 वर्ष)निवासी ग्राम झाल के रूप मे बताई जा रही है।