रीगा: रेवासी धनुषी टोला पहुंचे सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पेड़ गिरने की घटना में मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना
Riga, Sitamarhi | Jun 14, 2026 रीगा प्रखंड के रेवासी पंचायत स्थित धनुषी टोला में पेड़ गिरने से हुई हृदयविदारक घटना में पांच लोगों की मौत के बाद शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे।