बीकानेर: लालगढ़ में दुकान पर पुलिस ने की दबिश, कैसीनो मशीनें जब्त, तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बीकानेर में मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम कार्रवाई करते हुए लालगढ़ रेलवे अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान पर दबिश दी। थानाधिकारी विजेंद्र शीला के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से पांच कैसीनो मशीनें और करीब 12 हजार रुपए नकद बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मनोज, अजयपाल सिंह और अमीर खां के रूप में हुई है। प्रारं