ललितपुर: ललितपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो महिलाओं ने एंबुलेंस चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर शहर की मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रविवार सुबह के समय दो महिलाओं ने एंबुलेंस चालक को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां से जमकर पीटा। उक्त घटना का वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही मामले को लेकर पीड़ित ने जिम्मेवारों से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।