गोरखपुर: सदर तहसील में तहसील समाधान दिवस पर कमिश्नर और डीआईजी ने सुनी फरियादियों की फरियाद
तहसील सदर में आज तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष और शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करें।