नोहर: नोहर वन विभाग की कार्रवाई में 400 क्विंटल अवैध लकड़ी सहित 3 पिकअप जब्त
नोहर वन विभाग की कार्यवाही 400 क्विंटल अवैध लकड़ी सहित 3 पिकअप जब्त अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 400 क्विंटल प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की गई, जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नोहर क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार्यवाही की