जमालपुर: नगर परिषद जमालपुर ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शहर में मचाई हलचल
मंगलवार को नगर परिषद जमालपुर ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शहर में हलचल मचा दी। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने किया। देर दोपहर करीब 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई सबसे पहले अल्बर्ट रोड से आरंभ की गई, जहां जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने स्थायी ढांचों को हटाया गया। इसके बाद अभियान डीडी तुलसी रोड की ओर बढ़ा,