सदर: लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात'
Sadar, Lucknow | Jun 28, 2026 लखनऊ में रविवार को बृजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 135वां एपिसोड सुना। डिप्टी सीएम मध्य विधानसभा के बूथ संख्या-253 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।