देवघर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीसी ऑफिस से डीडीसी, एसडीओ सहित सैकड़ों महिलाओं ने निकाला पैदल मार्च
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर देवघर में रविवार के दोपहर 1:00 बजे देवघर डीसी ऑफिस से डीडीसी पीयूष सिंन्हा एसडीओ रवि कुमार सहित सैकड़ो महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। इस मार्च के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है देवघर डीसी पीयूष सिंह ने कहा कि इस मार्च में ग्रास रुट की लीडरशिप सभी महिलाएं मौजूद थी।