जगाधरी: बरौली माजरा पुल के नीचे सड़ीगली हालत में मिला व्यक्ति का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
छछरोली थाने से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो शव में कीड़े चल रहे थे और शव कई दिन पुराना लग रहा है। जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम करने के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्य की जाएगी।