जगाधरी: युवा पंचायत संघर्ष समिति ने आज साढ़ौरा की नगर पालिका को भंग करने के लिए साढ़ौरा के बाजार में निकाला रोष मार्च
युवा पंचायत संघर्ष समिति के सदस्य लगातार साढ़ौरा नगर पालिका को भंग करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर आज उन्होंने बाजार में रोष मार्च निकालते हुए दुकानदारों और लोगों को भी जागरुक करते हुए साथ जोड़ने का काम किया। उनका कहना है जब से नगर पालिका बनी है कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे। इसलिए उन्हें फिर से पंचायत में जोड़ा जाना चाहिए।