जगाधरी: 5 जुलाई को हुए झगड़े के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो लोगों ने रादौर थाने का किया घेराव।
5 जुलाई को रादौर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास झगड़ा हुआ था जिसमें एक युवक को काफी गंभीर चोटें आई थी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी न किए जाने पर आज पाल मोहले सैकड़ो लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा के गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद ही लोग वापिस गए ।