जगाधरी: रामपुर हड़ियान के स्कूल में टीचर की कमी के चलते अभिभावकों ने स्कूल के गेट को लगाया ताला
गांव वालों का कहना है कि स्कूल के अंदर कोई टीचर नहीं है। एक टीचर है जिसकी ड्यूटी भी अलग-अलग जगह पर लगाई जाती है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकार को चाहिए कि जल्द यहां पर सभी टीचर की नियुक्ति करें ताकि बच्चों को परेशानी ना हो। गुस्सा आए अभिभावकों ने आज स्कूल के गेट को ताला लगा दिया।